फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

216 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, चांदी में दिखी मजबूती

Tue, 29 May 2018 04:48 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

अमेरिकी और एशियाई बाजारों के दबाव से शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं लगातार तीसरे दिन सोना लुढ़क गया, लेकिन चांदी में मजबूती देखने को मिली।  सेंसेक्स 216 अंक की गिरावट के साथ 34949.24 के स्तर पर और निफ्टी 55 अंक टूटकर 10630 के करीब बंद हुआ।

विज्ञापन


आज के कारोबार में बैंकिग शेयरों पर भारी दबाव रहा जिसके चलते बैंक निफ्टी 1.35 फीसदी की भारी कमजोरी के साथ 26254.80 के स्तर पर बंद हुआ।एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला है। आज निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स में 0.30 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मांग घटने से लगातार तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता
कमजोर वैश्विक रुझानों और देश में ज्वेलरों के बीच मांग घटने से सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 105 रुपये सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 31,860 रुपये का हो गया। सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से छिटपुट लिवाली के बीच चांदी में हालांकि मजबूती दर्ज की गई और इसका भाव 70 रुपये मजबूत होकर प्रति किलोग्राम 40,900 रुपये हो गया।
विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर सम्मेलन की उम्मीद मजबूत होने से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण कम हो जाने के कारण सोने में कमजोरी देखी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.08 फीसदी घटकर 1,296.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.58 फीसदी घटकर 16.34 डॉलर प्रति औंस हो गया। जानकारों ने बताया घरेलू हाजिर बाजार में ज्वेलरों और रिटेलरों के बीच मांग कम रहने से भी सोने के भाव में नरमी देखी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें