मंगलवार को घरेलू स्टॉक मार्केट बहुत कमजोर हालत में दिखा। सेंसेक्स में 29 अंको की गिरावट दर्ज की गई और वह 33,427 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी में 503 अंक चढ़ा और 10,325 अंक पर खुला।रुपये की हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं दिखी। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 64.41 के स्तर पर खुला।
पढ़ें: गुजरात: अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, किए दर्शन
वहीं शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी शेयरों में कमजोरी दिख रही है। हैवीवेट शेयरों, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचयूएल, मारुति, टीसीएस, में गिरावट नजर आ रही है। वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.28 फीसदी गिरावट है।
पढ़ें: पाकिस्तान: पनामा पेपर्स मामले में कोर्ट ने वित्तमंत्री को भगोड़ा घोषित किया
बैंक निफ्टी 0.72 फीसदी गिरकर 25221 अंक पर कारोबार कर रहा है। बीएसई कंज्यूमर डुरेबल्स, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में भी गिरावट है। फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे से मंगलवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।