फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव हुए एशियाई बाजार, Sensex में दिखी 100 अंकों की बढ़त

Thu, 04 Jan 2018 11:34 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़त के साथ 33,916.75 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 10,470.10 पर खुला। ब्रोकर्स का मानना है कि विदेशी निवेश आने से एशियाई बाजारों में बढ़त दर्ज हुई है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा।
विज्ञापन


विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने तीन जनवरी को 96.31 करोड़ रुपये इक्विटी में निवेश किये, जबकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 269.20 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचे।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, इंड्सइंड बैंक, डॉक्टर रेड्डीज, टीसीएस, मारूति सुजुकी, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईटीसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें