फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जल्द सामान्य हो जाएगा उत्पादन

Wed, 18 Sep 2019 12:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कच्चा तेल
विज्ञापन

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा कि तेल शोधन इकाइयों पर ड्रोन हमले के बाद दैनिक कच्चे तेल उत्पादन के आधे से ज्यादा हिस्से को फिर से बहाल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि निशाना बनाए गए संयंत्रों की उत्पादन क्षमता को सितंबर अंत तक पूरी से बहाल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संदर्भ में सलमान ने मंगलवार को कहा कि, 'आपको इस दुनिया में ऐसी कंपनी कहां मिलेगी जो इस तरह के घातक हमले से गुजरी हो और फीनिक्स पक्षी की तरह से फिर से उठ खड़ी हो?'

दुनिया के सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र अब्कैक और खुरैस तेल क्षेत्र में ड्रोन से हुए हमले के कारण प्रतिदिन 57 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह कुल वैश्विक उत्पादन का करीब पांच फीसदी है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सऊदी अरामको इस महीने अपने कच्चे तेल के भंडार से तेल निकालकर और अन्य तेल क्षेत्रों से अतिरिक्त कच्चे तेल के उत्पादन की पेशकश करके ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा।

सितंबर अंत तक सामान्य हो जाएगा उत्पादन

अब्दुलअजीज ने कहा कि सितंबर अंत तक उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 1.1 करोड़ बैरल कर ली जाएगी और नवंबर में यह 1.2 करोड़ डॉलर प्रतिदिन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब्कैक तेल शोधन इकाई की मौजूदा उत्पादन क्षमता 20 लाख बैरल प्रतिदिन है।

मंगलवार को गिरी कच्चे तेल की कीमतें

सऊदी अरब पर हमले के बाद पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था। यह पिछले करीब 30 सालों में एक दिन की सबसे बड़ी वृद्धि थी। लेकिन सऊदी अरब में तेल उत्पादन में जल्द सुधार आने की उम्मीदों की खबरों से मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट कच्चा तेल छह फीसदी गिरकर 64.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया और अमेरिकी तेल 5.4 फीसदी गिरकर 59.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें