फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में दिखी मजबूती, सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी

Thu, 22 Nov 2018 10:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं रुपया भी 35 पैसे मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ 35,329 के स्तर पर और निफ्टी 40 अंक चढ़कर 10,636 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, जी एंटरटेनमेंट, टीसीएस, यस बैंक, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, विप्रो और वेदांता 2.5-1.2 फीसदी तक उछले हैं। 

मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, डिवीज लैब, एम्फैसिस और टोरेंट पावर 5-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ताज जीवीके, केसोराम, रॉयल ऑर्किड, महा सीमलेस और एंड्र्यू यूल 14-8.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71 के करीब आया रुपया

रुपया लगातार सातवें दिन मजबूती की राह पर है। क्रूड में कमजोरी के चलते रुपया 35 पैसे मजबूत होकर प्रति डॉलर 71.11 के स्तर पर खुला।पिछले कारोबारी दिन भी रुपये में मजबूती देखने को मिली थी और डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 71.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें