फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में गिरावटः 72 के पार जा सकता है डॉलर का भाव, आप और देश की अर्थव्यस्था पर पड़ेगा असर

Tue, 14 Aug 2018 03:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार जा सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी पूरी संभावना है कि डॉलर आने वाले दिनों में काफी मजबूत होगा। रुपये में ज्यादा गिरावट होने से सबसे पहला असर महंगाई पर पड़ेगा। तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई गिरावट के चलते भारत सहित कई देशों की मुद्रा गिर गई है। इसकी वजह से डॉलर काफी मजबूत हो गया है। भारत में रुपया 72 के पार जा सकता है। 
विज्ञापन


इसलिए जाएगा 72 के पार

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने amarujala.com से बात करते हुए बताया कि रुपये में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा। रुपया 72 के पार जा सकता है। वैश्विक बाजार में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। अगले महीने अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। 

कच्चा तेल होगा और महंगा

अजय केडिया ने कहा कि इससे कच्चा तेल और महंगा हो जाएगा, जिससे देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दामों में इजाफा हो सकता है। इससे खाद्य पदार्थों में भी आग लग सकती है। कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी निवेशक निकाल सकते हैं डॉलर

अगर रुपये में गिरावट का दौर जारी रहती है तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा। क्योंकि डॉलर खींचने के बाद कंपनियों के शेयर का दाम गिर जाएगा।

एफआईआई इसी मौके को भुना रहे हैं। अगर टर्किस लीरा और उभरते बाजारों की करेंसी को लेकर चिंताएं गहरा जाती हैं तो एफआईआई बाजार से निकल सकते हैं। अगर ग्लोबल बाजार में टर्किस लीरा और उभरते बाजारों की करेंसी को लेकर कोई चिंता बनती है तो एफआईआई भारत से निकल सकते हैं जिसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

आरबीआई बढ़ा सकता है ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक के इकोनॉमिक एक्सपर्ट अभीक बरूआ ने कहा कि इसका असर सितंबर और अक्टूबर महीने में देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। बरूआ ने कहा कि रुपये में थोड़े दिनों के लिए अनिश्चिता का माहौल रहेगा। इसलिए ऐसे समय में एफआईआई जापान और अमेरिका जैसे देशों में डॉलर को भारत से निकालकर जमा कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें