रोसारी बायोटेक के आईपीओ के शेयरों का आवंटन आज यानि मंगलवार को हो सकता है। विशेष तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी रोसरी बायोटेक कंपनी का आईपीओ 13-15 जुलाई के बीच खुला था और इस आईपीओ को 79.37 फीसदी से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है।
इस आईपीओ का आकार करीब पांच सौ करोड़ रुपये था और आईपीओ के जरिए 81,73,530 शेयरों के लिए बोलियां आमंत्रित की गईं और कंपनी को 64,87,33,645 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। बात करें सब्सक्रिप्शन की तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित श्रेणी को 85.26 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को 239.83 गुना ज्यादा और रिटेल श्रेणी को 7.23 ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। रोसरी बायोटेक ने आईपीओ से पहले अपने प्रमुख निवेशकों से करीब 149 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली थी। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 423-425 रुपये रखा था। इन इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा।
आवंटन की स्थिति कैसे देखें?
रोसारी बायोटेक कंपनी के आईपीओ के शेयरों का आवंटन मंगलवार तक पूरा हो सकता है। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो इसके रजिस्ट्रार लिंक इनटाइन इंडिया की वेबसाइट पर जाकर आवंटन की स्थिति का पता लगा सकते हैं।
रोसारी बायोटेक विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी है। कंपनी घरेलू और निजी जरूरतों, टेक्सटाइल से संबंधित, परफॉर्मेंस से संबंधित और जानवरों के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित उत्पाद बनाती है। भारत के अलावा इश कंपनी का वियतनाम, मॉरीशस और बांग्लादेश समेत 17 राज्यों में विस्तार है।
एक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस शेयर के मर्चेंट बैंक हैं। कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज के भुगतान और दूसरे कार्यों के लिए किया जाएगा।
रोसारी बायोटेक कंपनी ने अपने प्रमुख निवेशकों की जानकारी दी है, उनमें ये कंपनियां शामिल हैं
- अबुधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी
- एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
- एक्सिस म्यूचुअल फंड
- आईसीआसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड
- एसबीआई म्यूचुअल फंड
- सुंदरम म्यूचुअल फंड
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
- गोल्डमैन सैश इंडिया