फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिवाली के लिए खरीदिए सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सोने-चांदी के दामों में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर बात की जाए सोने की तो कल सोने में सोमवार के कारोबार में 17 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब सोने की कीमत 26,482 रुपए हो गई है।
विज्ञापन


सुबह बाजार खुलने के समय सोना 26,480 के स्तर पर खुला था, जो दिन में 26,540 के स्तर को छूकर वापस आ गया। सुबह के मुकाबले भले ही सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दिख रही है, लेकिन कल के कारोबार के हिसाब से सोना 17 रुपए गिरकर बंद हुआ है।

त्योहारों के इस सीजन में सोने-चांदी की कीमतों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इनकी कीमतों में तगड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना सस्ता होने पर आप सोना खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए सोने की कीमतों पर लगातार नजर रखनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी भी हुई सस्ती

वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। ये गिरावट 190 रुपए की है, जिसके बाद चांदी की मौजूदा कीमत 36,300 रुपए हो गई है। आपको बता दें कि कल भी चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी।

आज सुबह जब बाजार खुला था, तो चांदी के दाम 36,425 के स्तर पर थे, जबकि शाम होते होते इसमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें