फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें कितनी हुई कीमत

Mon, 16 Dec 2019 11:52 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल के लिए कम कीमत चुकानी पड़ रही है। हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी लोगों को एक लीटर डीजल के लिए रविवार वाले दाम ही चुकाने होंगे।

विज्ञापन


इतना हुआ पेट्रोल का दाम

सोमवार को देश के प्रमुख महानगरों में यानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम पांच पैसे कम हुआ है। गिरावट के बाद नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 74.69 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 77.35 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई और चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए क्रमश: 80.35 रुपये और 77.65 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। 

इतनी है डीजल की कीमत

आज देश के सभी महानगरों में रविवार वाले डीजल के दाम ही लागू होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 66.04 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 69.27 रुपये है, कोलकता में 68.45 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 69.81 रुपये है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें