फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, जानिए कितनी हैं कीमतें

Thu, 06 May 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  •  पेट्रोल की कीमत में 35 से 44 पैसे, तो डीजल की कीमत में 45 से 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की और से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 35 से 44 पैसे, तो डीजल की कीमत में 45 से 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.55 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.91 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.95 रुपये व डीजल की कीमत 87.98 रुपये प्रति लीटर थी। 

विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 81.42 90.99
मुंबई 88.49 97.34
कोलकाता 84.26 91.14
चेन्नई 86.35 92.90


(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

मध्यप्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल पर 100 के पार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपये का मिल रहा है। यहां डीजल के लिए लोगों से 93.54 रुपये वसूले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के अनूपनगर में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल और डीजस क्रमश: 101.15 और 91.56 रुपये का हो गया है।

विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें