फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: एक महीने में 17 बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, नई ऊंचाई पर पहुंचा दाम

Tue, 01 Jun 2021 03:03 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 85.38 रुपये प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये व डीजल की कीमत 92.69 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत आज - फोटो : अमर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 17वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं। पेट्रोल की कीमत में 17 बार में 4.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.65 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। आज डीजल की कीमत 23 पैसे, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 26 पैसे तक बढ़ी है। पहली बार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये पहुंच गई है। 

विज्ञापन


आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 85.38 रुपये प्रति लीटर है और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये व डीजल की कीमत 92.69 रुपये प्रति लीटर है।राजस्थान देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाता है, इसके बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 85.38 94.49
मुंबई 92.69 100.72
कोलकाता 88.23 94.50
चेन्नई 90.12 95.99

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें