फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत

Mon, 13 Jan 2020 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे कम हुई है, जिसके बाद इसका दाम 75.80 रुपये हो गया है। 
  • प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर दी है। यानी आज पेट्रोल और डीजल के लिए ग्राहकों को रविवार की तुलना में कम पैसे चुकाने होंगे। रविवार से पहले कई दिनों  तक तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था, लेकिन अब ग्राहकों को इससे राहत मिली है। 

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे कम हुई है, कोलकाता में नौ पैसे और मुंबई व चेन्नई में 10 पैसे। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.80, 78.39, 81.39 और 78.76 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत पांच पैसे कम हुई है, कोलकाता में छह पैसे, मुंबई में पांच पैसे और चेन्नई में छह पैसे, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 69.06, 71.43, 72.42 और 72.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन

 

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (12 जनवरी 2020)  पेट्रोल की कीमत (13 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 75.90 रुपये 75.80 रुपये
कोलकाता 78.48 रुपये 78.39 रुपये
मुंबई 81.49 रुपये 81.39 रुपये
चेन्नई 78.84 रुपये 78.76 रुपये
गुड़गांव 74.94 रुपये 75.08 रुपये
नोएडा 77.02 रुपये 76.94 रुपये
चंडीगढ़ 71.71 रुपये 71.62 रुपये
लखनऊ 76.83 रुपये 76.75 रुपये
आगरा 76.77 रुपये 76.51 रुपये
अलीगढ़ 76.94 रुपये 76.98 रुपये
इलाहाबाद 76.98 रुपये 77.29 रुपये
गाजियाबाद 76.83 रुपये 76.75 रुपये
वाराणसी 77.43 रुपये 77.06 रुपये
भोपाल 84.09 रुपये 84.01 रुपये
इंदौर 84.61 रुपये 84.26 रुपये
बीकानेर 82.06 रुपये 81.47 रुपये
जयपुर 89.79 रुपये 79.47 रुपये
जैसलमेर  81.73 रुपये 81.66 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (12 जनवरी 2020) डीजल की कीमत (13 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 69.11 रुपये 69.06 रुपये
कोलकाता 71.48 रुपये 71.43 रुपये
मुंबई 72.47 रुपये 72.42 रुपये
चेन्नई 73.34 रुपये 72.98 रुपये
गुड़गांव 67.71 रुपये 67.89 रुपये
नोएडा 69.46 रुपये 69.41 रुपये
चंडीगढ़ 65.79 रुपये 65.74 रुपये
लखनऊ 69.26 रुपये 69.21 रुपये
आगरा 69.16 रुपये 68.90 रुपये
अलीगढ़ 69.35 रुपये 69.44 रुपये
इलाहाबाद 69.44 रुपये 69.85 रुपये
गाजियाबाद 69.24 रुपये 69.19 रुपये
वाराणसी 69.96 रुपये 69.57 रुपये
भोपाल 75.43 रुपये 75.40 रुपये
इंदौर 75.89 रुपये 75.66 रुपये
बीकानेर 76.38 रुपये 75.88 रुपये
जयपुर 74.27 रुपये 74.01 रुपये
जैसलमेर  76.09 रुपये 76.06 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें