फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: अप्रैल से इतना महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल, आपको चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Fri, 31 Jan 2020 10:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अप्रैल से देश भर में पेट्रोल और डीजल 50 पैसे से एक रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो जाएंगे। दरअसल फरवरी के अंतिम सप्ताह से बीएस-6 ईंधन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी और अप्रैल से देश भर में यह ईंधन मिलने लगेगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में देश में बीएस-4 ईंधन बिकता है और सरकार उत्सर्जन में कमी के लिए अप्रैल, 2020 से अनिवार्य रूप से बीएस-6 ईंधन लागू करने जा रही है। आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि सभी रिफाइनरियों में बीएस-6 ईंधन का उत्पादन चालू हो गया है और अगले महीने से यह देश भर के डिपो में पहुंचने लगेगा। उन्होंने कहा, भले ही इसकी कीमत आकलन अभी किया जा रहा है लेकिन इसमें 50 पैसे से एक रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आज रात 12 बजे से पहले नहीं किया ये काम, तो बंद हो जाएगा यह ATM कार्ड

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि उनके मार्केटिंग और रिटेल नेटवर्क को बीएस-4 से बीएस-6 में बदलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उनके गुवाहाटी रिफाइनरी को छोड़ दें तो इस समय सभी -दिगबोई, गुजरात, बरौनी, पारादीप, पानीपत, मथुरा और हल्दिया- रिफाइनरियों में इस मानक के ईंधन का उत्पादन करने होने लगा है। इसके लिए कंपनी ने करीब 17000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

उन्होंने बताया कि इस समय देश भर में कंपनी के 121 बल्क स्टोरेज टर्मिनल या डिपो हैं। उनमें से करीब 80 फीसदी डिपो में शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 तक बीएस-4 से बीएस-6 ईंधन का कंवर्जन हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक उनके शत प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर इसी मानक के ईंधन मिलने लगेंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह सरकार द्वारा तय की गई अंतिम तिथि से काफी पहले होगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एक अप्रैल 2020 से देश भर में बीएस-6 मानक के डीजल-पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य किया है।

विज्ञापन


संजीव सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में काम करने वाली अन्य सरकारी तेल विपणन कंपनियां भी इसके लिए तैयार हैं। उनके भी पंपों पर एक अप्रैल 2020 से अनिवार्य रूप से बीएस-6 मानक का ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें