फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

602 रुपये तक सस्ता हुआ सोना-चांदी, शेयर बाजार में मजबूती का दिखा असर

Tue, 14 Jan 2020 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

आभूषणों की मांग में गिरावट से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 61 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 40,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 40,483 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इसी तरह, चांदी के भाव में 602 रुपये की गिरावट आई और यह 47,083 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 47,685 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने के चलते चांदी में यह गिरावट देखी गई है।

अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना मंगलवार को गिरावट के साथ 1,544 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर दिल्ली सराफा बाजार पर भी दिखा। निवेशक इस समय यूएस-चीन की पहले चरण की ट्रेड डील के आधिकारिक समझौते की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इससे वैश्विक बाजार में सकारात्मक संकेत हैं और यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा शेयर बाजारों में मजबूती से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें