फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी है कीमत

Tue, 09 Jun 2020 10:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
  • कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। 
  • कंपनियों ने तेल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। ये बढ़त अभी तक पूरे देश में लागू लॉकडाउन के कारण जारी प्रतिबंधों में छूट के बाद ईंधन की मांग बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी की वजह से हुई। लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दिए जाने के बाद अब निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी आदि को चलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के तीन चरणों तक एक तरह से सड़कों पर वाहन न के बराबर निकलते थे। 

विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.46 रुपये से बढ़कर 73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 70.59 रुपये से बढ़कर 71.17 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.98, 80.01 और 77.08 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 67.23, 69.92 और 69.74 रुपये है। 

यह भी पढ़ें: इस वजह से प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन


रोजाना बदलेगी कीमत 
एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) कीमतों में बदलाव कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन


कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें