फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के आंवला मुरब्बा का नमूना सील, जांच को भेजा

Sun, 06 Mar 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • पैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत
  • आयुर्वेद निदेशालय ने मुरब्बा के एक किलोग्राम पैक का नमूना जांच को भेजा है
विज्ञापन
patanjali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड के आंवला मुरब्बा की पैकेजिंग में गड़बड़ी शिकायत मिली है। पैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर आयुर्वेद निदेशालय ने गोमतीनगर विस्तार की एक दुकान से मुरब्बा के एक किलोग्राम पैक की जांच करते हुए नमूना जांच को भेजा है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को एफएसडीए की टीम नेहरू नगर कल्याणपुर रिंग रोड पर बूनस रिटेल लिमिटेड कंपनी के रिटेल काउंटर पर पहुंची। यहां पतंजलि ब्रांड आंवला मुरब्बा की पैकिंग पर निर्माण तिथि 20 अक्तूबर 2016 के साथ एक्सपायरी डेट 19 अक्तूबर 2017 दर्ज पाई गई। टीम ने इसकी जानकारी आयुर्वेद निदेशालय को दी थी।  

औषधि निरीक्षक डॉ. शिव कुमार वर्मा ने पंडितजी पतंजलि पूजन भंडार ग्वारी चौराहा गोमतीननगर विस्तार में पड़ताल कर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। दर्ज गलत तारीख सीधे तौर पर पैकेजिंग एक्ट का उल्लंघन है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आंवला मुरब्बा की गुणवत्ता जांच के लिए जनविश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया। मुख्यालय के औषधि निरीक्षक डॉ. शिव कुमार वर्मा ने बताया कि किसी भी निर्मित आयुर्वेदिक औषधि में बैच नंबर एवं उत्पादन व एक्सपायरी तिथि को सही अंकित न करना अथवा गलत व भ्रामक जानकारी देना ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमों का सीधे तौर पर उल्लंघन है।
विज्ञापन


मामला उत्तराखंड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के निर्माण से जुड़ा होने के कारण नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ ही उत्तराखंड के लाइसेंसिंग अधिकारी व निदेशक आयुर्वेद सेवा को नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पूरे प्रकरण की जानकारी के साथ पत्र भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें