अगर आप करोड़पति बनने की चाह रखते हैं, और आपके पास एक रुपए का नोट है तो आपकी लॉटरी लगने में देर नहीं। लेकिन ये सच है कि अगर आपके पास ऐसा एक रुपए का नोट है जिस पर खास नंबर अंकित है तो आप उसकी बोली लगाकर करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।
बस इसके लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट र्इबे पर जाना होगा। जहां एक रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों की नीलामी करोड़ों में हो रही है। र्इबे पर देश के पूर्व गवर्नर मोंटेक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाला एक रुपए का नोट दो लाख रुपए में बेचा जा रहा है, वहीं 100 रुपए के दो नए नोट 250000 रुपए में बिक रहे हैं।
इन नोटों के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने का कारण यह है कि इन नोटों पर मौजूद सीरियल नंबर के आखिर में 786 और 000000 हैं। र्इबे पर 1000 रुपए का नोट करीब एक करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं इसके सीरियल नंबर भी दुर्लभ हैं। ऊंची कीमत में बिकने वाले कुछ नोट तो ऐसे हैं, जिनमें या तो सीरियल नंबर ही नहीं है या फिर मिसप्रिंट हैं।