भारत में मैंथा आयल के दाम में तेजी के बाद चीन और यूरोप के साथ अमेरिका तक में खरीदार नए आर्डर देने में सुस्ती दिखा रहे हैं। चीन, यूरोप और अमेरिका से आर्डर नहीं मिलने से मैंथा इंडस्ट्री को झटका लगा है। मैंथा का सीजन शुरू होने पर जून तक मैंथा आयल के भाव 800 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहे। इस दौरान विदेशी बायर्स ने काफी खरीदारी की लेकिन जैसे भी भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर गया, विदेशी खरीदारों ने सुस्ती दिखाना शुरू कर दिया।
यही वजह रही कि जून के बाद 10 अगस्त तक महज एक-दो आर्डर ही इंडस्ट्री को मिले हैं। दिल्ली से प्रमुख निर्यातक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले कुल मैंथॉल प्रोडक्ट में 50 प्रतिशत माल अकेले चीन खरीदता है। लेकिन, जून के बाद चीन के 10-12 बायर्स ने खरीद बंद कर दी है।