फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्टी पहली बार 12200 के पार, सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद

Wed, 18 Dec 2019 04:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एफपीआई के लगातार निवेश और ब्लूचिप कंपनियों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक, आरआईएल और आईटीसी के शेयरों की लिवाली से सेंसेक्स 206 अंक चढ़कर 41,559 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 12,222 अंकों का रिकॉर्ड स्तर छुआ।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान एक समय बीएसई सेंसेक्स 41,615 के शिखर पर पहुंच गया था। बाद में यह 206.40 अंकों की बढ़त के साथ 41,558.57 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 56.65 अंक चढ़कर 12,221.65 पर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.37 फीसदी बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे, जबकि सन फार्मा में 2.53 फीसदी, आईटीसी में 1.66 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.58 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.51 फीसदी का उछाल दिखा। बाजार आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने एक दिन पहले भारतीय इक्विटी बाजार में 728 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने भी 12,199.95 की नई ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स सुबह 9.41 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 104.70 अंकों की तेजी के साथ 41,456.87 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 29.50 अंकों की बढ़त के साथ 12,194.50 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले करीब 90 अंकों की तेजी के साथ 41,442.75 पर खुला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,352.17 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 32260 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि सरकारी बैंक इंडेक्स 1.89 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 6 शेयरों में बढ़त पर बंद हुए है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें