फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 921 में भरें उड़ान

Wed, 26 Oct 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सस्ते टिकट के बलबूते रेलवे को पछाड़ने की मुहिम में विमानन कंपनी जेट एयरवेज भी कूद पड़ी है। जेट एयरवेज ने भी 'डील वाली दिवाली' के नाम से सस्ते टिकट के ऑफर का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इस ऑफर के तहत ग्राहक 921 रुपये में टिकट ले सकते हैं जिसमें बाकी के चार्जेज भी शामिल हैं।

जेट एयरवेज का यह ऑफर इकॉनोमी क्लास से खास रूट पर यात्रा करने वालों के लिए है। अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको 30 अक्टूबर तक जेट एयरवेज का टिकट लेना होगा। 
विज्ञापन

बुकिंग के 15 दिनों तक ही मान्य रहेगा टिकट

जेट एयरवेज विमान
कंपनी के अनुसार जिस दिन आप टिकट लेंगे उसके अगले 15 दिनों तक कभी भी यात्रा कर सकते हैं। उसके बाद टिकट अमान्य हो जाएगा।

कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि इस ऑफर के तहत कितनी सीटें मुहैया कराई जाएंगी।

हालांकि, यह कहा गया है कि इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ की नीति अपनाई गई है। तो इंतजार कैसा,बुक करें टिकट और भरें 921 रुपए में उड़ान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें