सस्ते टिकट के बलबूते रेलवे को पछाड़ने की मुहिम में विमानन कंपनी जेट एयरवेज भी कूद पड़ी है। जेट एयरवेज ने भी 'डील वाली दिवाली' के नाम से सस्ते टिकट के ऑफर का ऐलान किया है।
इस ऑफर के तहत ग्राहक 921 रुपये में टिकट ले सकते हैं जिसमें बाकी के चार्जेज भी शामिल हैं।
जेट एयरवेज का यह ऑफर इकॉनोमी क्लास से खास रूट पर यात्रा करने वालों के लिए है। अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको 30 अक्टूबर तक जेट एयरवेज का टिकट लेना होगा।