इस हफ्ते खुले पांच आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला है। पांचों कंपनियां 7,000 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाएंगी। 20 साल बाद आईपीओ लाने वाले टाटा समूह की तीन करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने की योजना है। बुधवार को खुले फेडफिना, गांधार ऑयल और फ्लेयर में भी खरीदारी हुई।
टाटा टेक
इस आईपीओ के शेयरों की पहले दिन अच्छी खरीदारी हुई है। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.42 गुना भरा है। गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा सबसे ज्यादा 11.69 गुना भरा है। कर्मचारियों का हिस्सा 1.10 गुना भरा है।
इरेडा
बुधवार को इसका दूसरा दिन था। इसे दो दिनों में 4.56 गुना अभिदान मिला है। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.25 गुना भरा है। गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा सबसे ज्यादा 7.74 गुना भरा है।
गांधार ऑयल
इस आईपीओ में भी जमकर खरीदी हो रही है। पहले दिन 5.66 गुना भरा है। खुदरा निवेशकों ने 7.13 गुना पैसा लगाया है। एनआईआई के हिस्से को 7.96 गुना बोली मिली है।
फेडफिना
फेडरल बैंक की एनबीएफसी कंपनी के शेयरों की पहले दिन केवल 0.39 गुना खरीदी हुई है। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.69 गुना भरा है। एनआईआई का हिस्सा 0.21 गुना भरा है। किसी भी सेगमेंट में पूरा हिस्सा नहीं भरा है।