फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल खुलेगा रेलटेल का IPO, जानिए कितने रुपये में मिलेगा शेयर

Mon, 15 Feb 2021 02:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IPO - फोटो : pixabay
विज्ञापन

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। इस साल कम से कम 15 आईपीओ आने वाले हैं।

विज्ञापन


93-94 रुपये है बोली का दायरा
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 93-94 रुपये तय किया है और आईपीओ आम बोली के लिए 16 फरवरी को खुलेगा। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क मुहैया कराती है।

819 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के जरिए सरकार 87,153,369 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी 27.16 फीसदी होगी। बोली के ऊपरी छोर पर सरकार आईपीओ से लगभग 819 करोड़ रुपये जुटाएगी। 
विज्ञापन


न्यूनतम 14,570 रुपये का निवेश जरूरी
इस आईपीओ का लॉट साइज 155 इक्विटी शेयरों का है। यानी निवेशकों को कम से कम 14,570 रुपये का निवेश करना होगा। मालूम हो कि रेलटेल का यह आईपीओ इस साल का सातवां आईपीओ है। इससे पहले इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, इंडिगो पेंट्स, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी, स्टोवक्राफ्ट, न्यूरेका लिमिटेड और ब्रुकफील्ड इंडिया रीयल एस्टेट ट्रस्ट के आईपीओ बाजार में आ चुके हैं। 

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

रिटेल निवशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा
इस आईपीओ में 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए है, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवशकों के लिए है। KFin टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड रेलटेल आईपीओ की रेजिस्ट्रार कंपनी है और शेयर के आवंटन और रिफंड का संचालन करेगी। मार्च 2020 को समाप्त वर्ष में कंपनी ने 141 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 135 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें