फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: नौ दिन में निवेशकों के डूब गए 8.53 लाख करोड़ रुपये

Mon, 13 May 2019 09:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

मई महीने की शुरुआत शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सही नहीं रही। बीते नौ सत्र में शेयर बाजार में चल रही गिरावट से निवेशकों को करीब 8.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की आशंका और चुनाव के नतीजे उम्मीद के विपरीत होने की संभावना के चलते शेयर बाजार लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा है। 

1940 अंक टूटा सेंसेक्स

पिछले नौ दिन में सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से करीब 1940 अंक टूट गया है। 39 हजार के पार गया सेंसेक्स फिर से 37090 के स्तर पर पहुंच गया है। इन नौ दिन में सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,44,55,039.74 करोड़ रुपये से घटकर केवल 853788.73 करोड़ रह गया है। 

विज्ञापन


सोमवार के कारोबार में सन फार्मा का शेयर 9.39 फीसदी गिर गया था। इसके अलावा 23 कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, पावर, तेल व गैस, मेटल, ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग इंडेक्स में 3.53 फीसदी गिर गए थे। 

वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1889 शेयर गिरावट के साथ, 575 शेयरों में तेजी और 180 शेयरों में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 289 कंपनियों के शेयरों में 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर देखने को मिला। इसके अलावा रुपये में 59 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह सोमवार को 70.51 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें