फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका भी है पीपीएफ एकाउंट, तो पढ़ें ये बुरी खबर

Sat, 18 Jun 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन
देशवासियों के बीच पोपुलर सेविंग स्कीम पीपीएफ और सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम जैसी सेविंग स्कीमों पर सरकार ब्याज दर घटा सकती है। सरकार अगले महीने ब्याज दरो में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने बैंकों से अधिक ब्याज दरों को कम करने के उद्देश्य से पीपीएफ,सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम, एनएससी, केवीपी जैसे स्कीमों के ब्याज में एक अप्रैल से कटौती करते हुए त्रेमासिक ब्याज मुल्यांकन का फैसला लिया था। 

सरकार अगर अपने तय फॉर्मूले के हिसाब से ब्याज दरें तय करेगी तो 48 साल में पहली बार पीपीएफ पर ब्याज दर 8 फीसदी से नीचे चली जाएगी। दरों में ये कटौती 10 साल के सरकारी बॉन्ड के रिटर्न में कमी आने के कारण होगी। दरअसल सरकार के फार्मूले के अनुसार पीपीएफ का ब्याज सरकारी बॉन्ड रिटर्न से  25 बेसिस प्वांइट ज्यादा रखा जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल सरकारी बॉन्ड पर औसत रिटर्न 7.5 फीसदी है जिसे देखते हुए पीपीएफ की दर 7.75 फीसदी हो सकती है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन योजनाओं पर ब्याज दर 8.6 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी हो सकती है। हालांकि यूपी चुनाव को देखते हुए सरकार इस जोखिम को लेती है या नहीं ये देखना होगा।
विज्ञापन

Published by Abhishek
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें