फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगा गेहूं पर 25% आयात शुल्क

Sat, 18 Jun 2016 04:36 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को गेहूं पर 25 फीसदी आयात शुल्क आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया। यह निर्णय गेहूं आयात पर अंकुश लगाने के लिए है क्योंकि सूखे के बावजूद घरेलू उत्पादन में 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया गया है। कृषि मंत्रालय के तीसरे पूर्वानुमान के मुताबिक, 2015-16 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में गेहूं उत्पादन बढ़कर 940.5 लाख टन हो गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष यह उत्पादन 865.3 लाख टन था। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने एक ट्वीट में कहा कि गेहूं पर 25 फीसदी आयात शुल्क आगे भी जारी रहेगा। इस संदर्भ में अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

गेहूं और गेहूं के आटे की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, खाद्य मंत्रालय ने गेहूं पर आयात शुल्क समाप्त करने के विकल्प पर वित्त मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श किया था, जिससे स्थानीय आपूर्ति को बढ़ाया जा सके। हालांकि, सरकार ने उच्च उत्पादन अनुमानों को ध्यान में रखते हुए 25 फीसदी के आयात शुल्क को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ निजी कारोबारियों को उम्मीद है कि जब अंतिम उत्पादन अनुमान संशोधित किए जाएंगे, तब अंतत: सरकार आयात शुल्क घटा सकती है। ये निजी कारोबारी अब तक ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस से 5 लाख टन गेहूं का आयात कर चुके हैं। उन्हें भयंकर सूखे के चलते गेहूं उत्पादन में लगभग 10 फीसदी की गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें