फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राज में एक बार फिर से पड़ी महंगाई की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर फिर से इसकी मार पड़ी है। जून के महीने में खुदरा महंगाई दर 5.4 फीसदी हो गई है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर 5.01 फीसदी थी। वहीं दूसरी ओर थोक महंगाई दर घटी है। मई में थोक महंगाई दर -2.36 फीसदी थी, जो जून में -2.4 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों की कीमतें घटने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में खुदरा महंगाई दर को नियंत्रण में रखना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर रिजर्व बैंक कैसे ब्याज दरों में कटौती कर पाएगा।

अगर कीमतें कम नहीं होती हैं, तो ब्याज दरों में कटौती होना भी बहुत ही मुश्किल है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। वहीं विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अगर बारिश उम्मीद से कम हुई, तो भी महंगाई पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

किसमें हुई कितनी बढ़ोत्तरी

सीएसओ के आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले साल जून के मुकाबले इस साल दालों की कीमतों में 22.24 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर, जून में खाद्य महंगाई दर भी बढ़कर 5.48 फीसदी हो गई है, जो पिछले महीने 4.8 फीसदी थी।

सब्जियों की कीमतों में आए उछाल ने सब्जियों की महंगाई दर भी बढ़ा दी है। मई महीने सब्जियों की महंगाई दर 4.64 फीसदी थी, जबकि जून महीने में इसमें 5.73 फीसदी की तेजी आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें