सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81.16 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 38,208.24 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,335.90 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टाटा स्टील, वेदांता, एसबीआई, यस बैंक, आईओसी, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यब स्टील, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, इंफोसिस, यूपीएल, सिप्ला, टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प, इंफ्राटेल, विप्रो, एशियन पेंट्स और एम एंड एम के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सोमवार को आईटी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह नौ बजे शेयर बाजार हरे निशान पर था। सेंसेक्स 235.11 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 38,362.19 के स्तर पर था। वहीं 70.50 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11,305.05 के स्तर पर था।
70.88 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 14 पैसे की बढ़त के बाद 70.88 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 71.02 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 190.72 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38,071.12 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,271.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 338.29 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के बाद 38,218.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 95.25 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 11,329.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 246.68 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 38,127.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 11,301.25 के स्तर पर बंद हुआ।