फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की सुस्त शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

Mon, 07 Oct 2019 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,586.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,138.95 के स्तर पर था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, ब्रिटानिया, विप्रो और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें ग्रासिम, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर शामिल हैं।  

70.96 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया आठ पैसे की गिरावट के बाद 70.96 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 269.67 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के बाद 38,376.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 72.85 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 11,386.85 के स्तर पर था। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 433.56 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 37,673.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 139.20 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 11,174.80 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें