फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRFC IPO: 18 जनवरी को IRFC लॉन्च कर रही है 2021 का पहला IPO, सिर्फ 26 रुपये का है शेयर

Wed, 13 Jan 2021 02:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीओ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। इस साल कम से कम 15 आईपीओ आने वाले हैं, जिनमें से छह आईपीओ इसी महीने आ सकते हैं। साल 2021 का पहला आईपीओ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लेकर आ रही है। आईआरएफसी रेलवे मंत्रालय के तहत शिड्यूल 'ए' लिस्टेड कंपनी है।

विज्ञापन


18 से 20 जनवरी तक निवेश का आईपीओ
ऐसा पहली बार होगा जब किसी पब्लिक सेक्टर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का आईपीओ आएगा। निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी से 20 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी की बाजार से 4600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 25 रुपये से 26 रुपये प्रति शेयर तय किया है।



575 शेयरों का होगा एक लॉट
मालूम हो कि, इस आईपीओ में 178.20 करोड़ शेयर होंगे। 178.20 करोड़ शेयरों में से 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी। आईपीओ के लिए 575 शेयरों का एक लॉट होगा। निवेशक न्यूनतम एक लॉट से लेकर अधिकतम 13 लॉट के लिए आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं। इस आईपीओ में 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए है, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवशकों के लिए है।
विज्ञापन


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें