फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: मार्च में बढ़ी गैस सिलिंडर की मांग, विमान ईंधन व पेट्रोल-डीजल में कमी

Tue, 07 Apr 2020 10:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड - 19 को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। 14 अप्रैल तक किए गए इस लॉकडाउन की वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है, जिसके कारण देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 फीसदी और डीजल की मांग 24 फीसदी कम हुई है। 

विज्ञापन


एटीएफ की बिक्री में भी कमी
विमानों में इस्तेमाल होने वाले विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री भी मार्च में 31 फीसदी तक घट गई। तमाम कारोबारी गतिविधियों के निलंबित रहने के साथ ही सड़कों पर वाहनों और आकाश में विमानों की उड़ानों पर रोक लगी है।

रसोई गैस सिलिंडर की मांग बढ़ी
हालांकि इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) की मांग बढ़ी है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों ने घरेलू सिलिंडर की बुकिंग तेज कर दी जिससे इनकी खपत बढ़ी है।
विज्ञापन


इतनी हुई बिक्री
पेट्रोलियम उद्योग के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 में पेट्रोल की बिक्री एक साल पहले के इसी माह के 22 लाख टन से घटकर 15.59 लाख टन रह गई। इसी प्रकार देश में सबसे ज्यादा खपत वाले डीजल की खपत 24.2 फीसदी गिरकर मार्च में 48 लाख टन रह गई। इससे पहले मार्च 2019 में देश में 63.4 लाख टन डीजल की बिक्री दर्ज की गई थी।

इसी प्रकार विमान ईंधन की बिक्री भी पिछले साल मार्च में हुई 22 लाख टन के मुकाबले घटकर 21.85 लाख टन रह गई।

हालांकि, लोगों की रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग बढ़ने से मार्च में इनकी मांग 3.1 फीसदी बढ़कर 22.50 लाख टन पर पहुंच गई।

मामले में उद्योग सूत्रों का कहना है कि अप्रैल में भी ईंधन खपत का यही रुझान जारी रहने की उम्मीद है। लॉकडाउन के अप्रैल मध्य तक जारी रहने के बाद ऐसे संकेत हैं कि इसके बाद भी कुछ हिस्सों में प्रतिबंध जारी रह सकता है।

आज इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम
मालूम हो कि आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें