इससे पहले बॉडी बिल्डर्स की पसंदीदा मानी जाने वाली गोल्ड जिम का व्यवसाय भी चौपट होने के कगार पर है। कंपनी ने बैंक्रप्टसी प्रॉटेक्शन फाइल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के इस कदम से उसके स्वामित्व वाली 30 जिम बंद हो जाएगी। कंपनी दुनियाभर में 700 से अधिक जिम चलाती है और लोग इसकी सेवा को काफी पसंद करते हैं।
कंपनी के सीईओ एडम जिटसिफ ने वीडियो बयान में कहा, 'कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हमारा व्यवसाय बुरी तरह चौपट हुआ है जिसके लिए हमें तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की जरूरत थी, ताकि हम फिर से इस संकट से उबर सकें।'