तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। वहीं बुधवार को तेल के दाम स्थिर थे। देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है और अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़ गए हैं।
चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे बढ़ी है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.96, 78.54, 81.55 और 78.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ी है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 69.05, 71.42, 72.41 और 72.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत
| शहर |
पेट्रोल की कीमत (10 जनवरी 2020) |
पेट्रोल की कीमत (9 जनवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
75.95 रुपये |
75.81 रुपये |
| कोलकाता |
78.54 रुपये |
78.39 रुपये |
| मुंबई |
81.55 रुपये |
81.40 रुपये |
| चेन्नई |
78.92 रुपये |
78.77 रुपये |
| गुड़गांव |
74.92 रुपये |
74.93 रुपये |
| नोएडा |
76.96 रुपये |
76.95 रुपये |
| चंडीगढ़ |
71.77 रुपये |
71.63 रुपये |
| लखनऊ |
76.96 रुपये |
76.81 रुपये |
| आगरा |
76.92 रुपये |
76.70 रुपये |
| अलीगढ़ |
77.11 रुपये |
76.84 रुपये |
| इलाहाबाद |
77.23 रुपये |
77.43 रुपये |
| गाजियाबाद |
76.76 रुपये |
76.76 रुपये |
| वाराणसी |
77.18 रुपये |
76.88 रुपये |
| भोपाल |
84.18 रुपये |
83.99 रुपये |
| इंदौर |
84.47 रुपये |
84.21 रुपये |
| बीकानेर |
81.09 रुपये |
82.43 रुपये |
| जयपुर |
80.61 रुपये |
79.82 रुपये |
| जैसलमेर |
81.92 रुपये |
81.30 रुपये |
इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम
| शहर |
डीजल की कीमत (10 जनवरी 2020) |
डीजल की कीमत (9 जनवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
69.05 रुपये |
68.94 रुपये |
| कोलकाता |
71.42 रुपये |
71.31 रुपये |
| मुंबई |
72.41 रुपये |
72.29 रुपये |
| चेन्नई |
72.97 रुपये |
72.85 रुपये |
| गुड़गांव |
67.61 रुपये |
67.63 रुपये |
| नोएडा |
69.28 रुपये |
69.28 रुपये |
| चंडीगढ़ |
65.73 रुपये |
65.62 रुपये |
| लखनऊ |
69.29 रुपये |
69.15 रुपये |
| आगरा |
69.22 रुपये |
68.99 रुपये |
| अलीगढ़ |
69.43 रुपये |
69.14 रुपये |
| इलाहाबाद |
69.63 रुपये |
69.89 रुपये |
| गाजियाबाद |
69.07 रुपये |
69.07 रुपये |
| वाराणसी |
69.56 रुपये |
69.24 रुपये |
| भोपाल |
75.39 रुपये |
75.25 रुपये |
| इंदौर |
75.68 रुपये |
75.47 रुपये |
| बीकानेर |
75.35 रुपये |
76.63 रुपये |
| जयपुर |
74.91 रुपये |
74.21 रुपये |
| जैसलमेर |
76.05 रुपये |
75.59 रुपये |
चार महीने के शीर्ष पर क्रूड
अमेरिका और ईरान में बुधवार को फिर तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम करीब तीन फीसदी चढ़ गए। इससे ब्रेंट क्रूड 71.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया, जो सितंबर 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और 69.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसी तरह, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.3 फीसदी चढ़कर 63.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।