ग्लोबल बाजार में मजबूती के बीच सोने-चांदी की कीमतों में घरेलू बाजार में भी बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 70 रुपये की बढ़त के साथ 25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
चांदी भी 50 रुपये बढ़कर 33,850 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि इस तेजी के बावजूद दोनों ही कीमती धातुओं के सिक्कों के भाव स्थिर बने रहे।