फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक मजबूती से सोना में 190 रुपये की तेजी, चांदी में दिखी गिरावट, शेयर बाजार में थमी बढ़त

Tue, 27 Feb 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन

वैश्विक मजबूती के साथ ही घरेलू स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी से स्थानीय बाजार में लगातार चौथे दिन सोना में तेजी रही। सोना 190 रुपये बढ़कर 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

विज्ञापन


चांदी में 150 रुपये की गिरावट
औद्योगिक मांग में गिरावट से चांदी में 150 रुपये की गिरावट आई और यह 39,550 रुपये प्रति किलो रही। वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.03 फीसदी बढ़कर 1,333.30 डॉलर प्रति औंस रहा। स्थानीय बाजार में जबरदस्त खरीदारी के कारण घरेलू बाजार में सोने में अधिक तेजी दर्ज की गई। बीते तीन सत्र में सोना में 310 रुपये की तेजी आ चुकी है। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपये के पुराने स्तर पर स्थिर रहा। 

शेयर बाजार की तेजी रुकी, 100 अंक गिरा सेंसेक्स
जीडीपी और आईआईपी के आंकड़ों के बुधवार को जारी होने से पहले शेयर बाजार में सतर्क कारोबार का माहौल रहा और सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की गिरावट रही। बैंकिंग, पीएसयू, रियल्टी के साथ वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। 
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत 34,558.56 के ऊंचे स्तर पर हुई और शुरूआती कारोबार में यह 34,610.79 अंक तक गया। बाद में गिरकर यह 34,314.87 तक आ गया। कारोबार के अंत में यह 99.36 अंक गिरकर 34,346.39 पर बंद हुआ। बीते दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 626.25 की तेजी आई है। यह तेजी घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी के कारण दर्ज की गई। 

निफ्टी में 28 अंकों की कमजोरी
निफ्टी भी 28.30 अंक गिरकर 10,554.30 पर बंद हुआ। कारोबार के बीच यह 10,631.65 से 10,567.25 के दायरे में रहा। नेट आधार पर सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,119.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,409.45 करोड़ रुपये की इक्विटी की खरीदारी की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें