फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक्जिट के बाद सोने ने लगाई जबरदस्त छलांग, जानें नई कीमत

Fri, 24 Jun 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 26 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना
  • चांदी 1,000 रुपये की तेजी से 42,300 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
सोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के निर्णायक फैसले से स्थानीय बाजार में सोना 1,215 रुपये उछल कर 30,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ये सोने का बीते 26 माह का उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन


अगस्त 2013 के बाद यह सोने में सबसे बड़ी एकदिनी उछाल है। 28 अप्रैल 2014 के बाद का उच्चतम स्तर भी है। उस दिन सोना 30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। ब्रिटेन के फैसले के बाद दुनिया भर के शेयर और सर्राफा बाजार में कोहराम मचा हुआ है। 

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया भी गिरकर चार माह के न्यूनतम 68.21 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया जिससे सोने की खरीद कीमत में तेजी आ गई है। 
विज्ञापन

सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशक खरीद रहे सोना

गोल्ड बार
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि शेयर गिरने और मुद्रा बाजार में रुपया के कमजोर पड़ने से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेशक कर रहे हैं।

बुलियन विश्लेषक हिमांशु शेखर का कहना है कि पहले से आकलन था कि ब्रिटेन के बाहर निकलने से सोने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट तय थी और इसी आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सटोरिए सक्रिय थे।

लंदन में सोना 8.1 फीसदी बढ़कर 1,358.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह स्तर मार्च 2014 के बाद उच्चतम है और यह बढ़त 2008 के बाद की सर्वाधिक एकदिनी बढ़त है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें