वैश्चिक स्तर पर ज्वेलर्स द्वारा सोने की मांग बढ़ने से स्थानीय बाजार में सोना 540 रुपये उछल कर 31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ये सोने का बीते 29 माह का उच्चतम स्तर है। वहीं सिक्का निर्माताओं की चांदी में मांग घटने से चांदी 220 रुपए प्रति किलो फिसलकर 47,080 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गयी है।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि शेयर गिरने और मुद्रा बाजार में रुपया के कमजोर पड़ने से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेशक कर रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार में सोना 1.2 फीसदी बढ़कर 1,357.50 डॉलर प्रति औंस हो गया था। इस माह सोने में करीब 2.8 फीसद की बढ़ोतरी देखी गयी है।