फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: होली के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेज उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Thu, 17 Mar 2022 10:04 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate In India: होलिका दहन के दिन गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.85 फीसदी बढ़कर 51,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी के दाम में आज 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का भाव उछलकर 68,394 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार पर अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए इसे ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार उछाल आया है। सोने की कीमत 0.85 फीसदी उछलकर 51,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी के दाम में आज 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


चांदी की चमक में इजाफा 
चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर चांदी का भाव उछलकर 68,394 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि बीते माह चांदी ने 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की चर्चाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है।  

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें