फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Mon, 30 May 2022 11:23 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update Today: एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में 0.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव उछलकर 51,218 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव भी 0.60 फीसदी चढ़ गया है। इस तेजी के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 62,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में कितनी तेजी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में 0.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव उछलकर 51,218 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है।  

विज्ञापन


चांदी की चमक में भी इजाफा
जहां सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई, तो वहीं चांदी का भाव भी 0.60 फीसदी चढ़ गया है। इस तेजी के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 62,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें