फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में कमजोरी से 338 रुपये तक महंगा हुआ सोना-चांदी

Fri, 20 Dec 2019 05:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। सोना 109 रुपये महंगा होकर 38,894 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 38,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी भी 338 रुपये महंगी होकर 45,786 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,448 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 109 रुपये उछल गया। रुपये में कमजोरी से सोने को समर्थन मिला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की गिरावट चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,478 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.05 डॉलर प्रति औंस रही। सोना बृहस्पतिवार को 38,785 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें