रुपये में कमजोरी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 70 रुपये महंगा होकर 38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। बुधवार को यह 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। गौरतलब है कि बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग में तेजी से चांदी भी 230 रुपये महंगी होकर 46,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 46,280 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि रुपये में कमजोरी से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने में 70 रुपये की तेजी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में सोना 1,487 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.54 डॉलर प्रति औंस रही।
सोने के वायदा भाव की बात करें, तो गुरुवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.71 फीसद या 271 रुपये की भारी गिरावट के साथ 37,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।