फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः सोने-चांदी की कीमतों मे 100 रुपये तक की बढ़ोतरी, सिक्कों पर मिल रहा है 15% डिस्काउंट

Wed, 18 Apr 2018 12:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलर्स को उम्मीद है कि इस बार बिक्री में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिलेगा। वहीं इस दिन पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियां सोना खरीदने पर डिस्काउंट भी दे रही हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल कम थी कीमत
पिछले साल अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत 29 हजार रुपये थी, जो कि इस साल 32500 है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और यह 42200 प्रति किलो के स्तर पर है। ज्वैलर्स को उम्मीद है कि रेट में इजाफा होने के बावजूद बिक्री काफी बढ़ेगी। हालांकि इस बार ग्राहक हल्की ज्वैलरी लेना पसंद कर रहे हैं। लाइट वेट ज्वैलरी जैसे कि डायमंड और सॉलिटेयर की मांग सबसे ज्यादा देखी गई है। 

मंगलवार को यह थी कीमत
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा लिवाली में तेजी से मंगलवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये चढ़कर प्रति 10 ग्राम 32,350 रुपये रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान बढ़ने से चांदी की कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ प्रति किलोग्राम 40,300 रुपये रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया से बढ़ी तेजी

सराफा कारोबारियों ने सोने में तेजी का श्रेय अक्षय तृतीया से पहले घरेलू हाजिर बाजार में फुटकर विक्रेताओं की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय निर्माताओं द्वारा लिवाली में तेजी तथा निवेशकों द्वारा सोने में निवेश से मजबूत वैश्विक संकेतों को दिया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोमवार को सोने का भाव 0.01 फीसदी की तेजी के साथ प्रति औंस 1,345.50 डॉलर, जबकि चांदी की कीमत 0.06 फीसदी की वृद्धि के साथ प्रति औंस 16.64 डॉलर रही।
उन्होंने बताया कि डॉलर की तुलना में रुपये के अवमूल्यन से भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को बल मिला।

पेटीएम, अमेजॉन पर सोना खरीदने पर विशेष ऑफर
इस विशेष दिन को भुनाने में ई-कॉमर्स कंपनियां भी पीछे नहीं है। पेटीएम 1 रुपये के भुगतान गोल्ड खरीदने का मौका दे रहा हैं। वहीं अमेजॉन सोने के सिक्के खरीदने पर 5 से 15 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो फिर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट और मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें