फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मांग से सोने-चांदी की कीमतों में 815 रुपये की गिरावट, 38800 के पार रहा भाव

Fri, 22 Nov 2019 05:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिर गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 102 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने से चांदी की कीमतें एक ही दिन में 815 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 38,958 रुपये प्रति दस ग्राम से कम होकर 38,856 रुपये प्रति दस ग्राम पर आई गई है।  इससे पहले बृहस्पतिवार को सोना 53 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ था। इंडस्ट्री की ओर से घटी डिमांड के चलते शुक्रवार को चांदी की कीमतें 45,764 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, शुक्रवार को रुपया 6 पैसे बढ़कर 71.70 रुपये पर खुला था।

 एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'गुरुवार शाम के सत्र में बिक्री के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,467 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहीं।'जानकारों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर पर लगभग सहमति बन चुकी है. इसी वजह से सोने की डिमांड में बड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें