सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर सोने की कीमत में इजाफा हुआ, वहीं चांदी का भाव टूट गया। ऐसे में अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव बढ़कर 50,278 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमत इतनी कम हुई
जहां सोने के दाम में तेजी आई, तो इसके विपरीत चांदी के दाम में 0.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस कमी के बाद चांदी का भाव टूटकर 60,757 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।