फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: करीब एक माह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, 68 हजार के नीचे चांदी

Tue, 20 Jul 2021 10:48 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.38 फीसदी ऊपर 48258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.3 फीसदी ऊपर 67442 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई और यह करीब एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.38 फीसदी ऊपर 48258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.3 फीसदी ऊपर 67442 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले सत्र में सोना 0.12 फीसदी बढ़ा था और चांदी 1000 रुपये लुढ़की थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, दुनिया भर में कोविड के मामलों में तेजी से आज सोने की कीमत बढ़ी, जिससे कीमती धातु की सेफ-हेवन मांग को बढ़ावा मिला। हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 1,818.25 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 25.18 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,077.98 डॉलर पर पहुंच गया। सोने को राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। 

जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें