फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Tue, 13 Jul 2021 10:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 47,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा आज 0.36 फीसदी बढ़कर 69625 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 47,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 0.36 फीसदी बढ़कर 69625 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब 8500 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजार में आज कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोना सपाट रहा। पिछले कारोबारी सत्र में 1,790.49 डॉलर प्रति औंस के एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,807.22 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,809.3 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 26.24 डॉलर प्रति औंस पर और प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,115.68 डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले व्यापारी सतर्क रहे। यह फेडरल रिजर्व द्वारा नीति को सख्त करने के संभावित समय के बारे में संकेत दे सकते हैं।



निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें