फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के दाम में रिकॉर्ड 1365 रुपये की बढ़ोतरी हुई, चांदी भी खूब चमकी

Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन
बुधवार को सोने के दाम में 1365 रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये प्रति 10 ग्राम 56,181 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम में भी भारी बढ़ोतरी हुई और ये 5,972 रुपये बढ़कर 72,726 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। 
विज्ञापन


इससे पहले सोने का प्रति 10 ग्राम दाम 54816 रुपये था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम चढ़ने की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 1365 रुपये बढ़ गया।    

वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के संकेत से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,365 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 56,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


चांदी भी 5,972 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 72,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो मंगलवार को 66,754 रुपये पर बंद हुई थी। मंगलवार को सोने का बंद भाव 54,816 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि जबकि चांदी का भाव 26.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस और विदेशी विनिमय प्रभाग के प्रमुख किशोर नारने ने कहा‘ सोना और चांदी इस साल अब तक सबसे ज्यादा प्रतिफल देने वाली सम्पत्ति है। इनमें इस साल क्रमश: 40 प्रतिशत 50 प्रतिशत लाभ दिया है।  

पटेल ने कहा, डॉलर कमजोर होने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंताओं के बढ़ने के कारण सोने की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें