फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती बढ़त गंवाकर सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली बढ़त

Wed, 05 Aug 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : File
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक छह अगस्त को समाप्त होगी। कल छह सदस्यों वाली यह समिति अपना फैसला सुनाएगी। इस बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24.58 अंक नीचे 37663.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.22 फीसदी ऊपर 24.85 अंकों की तेजी के साथ 11120.10 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से आज बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़ा
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बुधवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 74.94 रुपये प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 74.93 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर मजबूती के साथ हुई। इसके बाद यह कारोबार के दौरान 74.83 से लेकर 74.95 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रही। कारोबार की समाप्ति पर यह अंतत: पिछले दिने के बंद भाव के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 74.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एम एंड एम, मारुति और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल, रिलायंस, एचसीएल टेक, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सबी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक और मीडिया शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 285.60 अंक यानी 0.76 फीसदी ऊपर 37973.51 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी यानी 81.70 अंकों की बढ़त के साथ 11177 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 748.31 अंक ऊपर 37687.91 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.94 फीसदी ऊपर 211.25 अंकों की तेजी के साथ 11102.85 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें