फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price: तीन दिनों में पहली बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Thu, 17 Sep 2020 12:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वैश्विक दरों में गिरावट के बीच आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.85 फीसदी घटकर 51391 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.4 फीसदी लुढ़ककर 67798 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने में 0.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी जबकि चांदी सपाट स्तर बंद हुई थी।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक सुधार की संभावनाओं से अगस्त 2020 के पहले सप्ताह में उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद देश में सोने के दाम गिरे हैं।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार में, मजबूत अमेरिकी डॉलर के चलते आज सोने की कीमतों में गिरावट आई। लेकिन फेडरल रिजर्व द्वारा अगले कुछ वर्षों तक शून्य के पास ब्याज दर रखने के फैसले से और वैश्विक आर्थिक सुधार पर चिंताओं से निचले स्तर पर सोने को समर्थन मिला। 
विज्ञापन


पिछले सत्र में लगभग दो सप्ताह के उच्च स्तर 1,973.16 डॉलर के स्तर के बाद आज हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,954.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.8 फीसदी लुढ़ककर 27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.9 फीसदी गिरकर 959.58 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया।

डॉलर का सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.4 फीसदी चढ़ गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया। फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं ने संकेत दिया है कि अल्पकालिक ब्याज दर संभवत: कम से कम 2023 या उससे लंबे समय तक शून्य रहेगी। 

दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि 31 जुलाई के बाद से उसकी होल्डिंग 0.42 टन गिरकर 1247.569 टन रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें