फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला बाजार, 191 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 70 अंक नीचे

Thu, 17 Sep 2020 09:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.11 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 39111.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 70 अंकों की गिरावट के साथ 11534.55 के स्तर पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों और फेडरल रिजर्व द्वारा अगले कुछ वर्षों तक शून्य के पास ब्याज दर रखने के फैसले से बाजार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, ब्रिटानिया, ग्रासिम और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 182.21 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 39120.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 65.15 अंक यानी 0.56 फीसदी नीचे 11539.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 258.50 अंक ऊपर 39032.85 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.72 फीसदी (82.75 अंक) की बढ़त के साथ 11604.55 के स्तर पर। 

बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 44.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 39089.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.09 फीसदी यानी 10.25 अंकों की बढ़त के साथ 11532.05 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें